...

11 views

ये सज्जन लोगों की बस्ती है 🙏🏻🌇
ये सज्जन लोगों की बस्ती है,
कोई किसी के काम नहीं आता है।
यहां कानों में फुसफुस होती है,
कोई साफ बात नहीं बताता है।
यहां सरे बाज़ार एक लड़की को,
पत्थर से कुचला जाता है।
यहां लाशों के टुकड़े होते है,
कुत्तों को खिलाया जाता है।
यहां जिहादियों से बचने को,
धर्म का पाठ पढ़ाया जाता है।
यहां ऊच नीच के बीच एक मध्यम,
सामंजस्य बिठाया जाता है।
यहां पिजरों के कैदी परिंदो को,
खुला आकाश दिखाया जाता है।
यहां कहने सुनने की बात है ये,
कि नारी को पूजा जाता है।
यहां वस्त्र प्रश्न चिन्ह होता है,
तो फिर काली को क्यू पूजा जाता है।
यहां दहेज़ की तुला बताती है,
कौन कितना सम्मान पाता है।
ये सज्जन लोगो की बस्ती है,
कोई किसी के काम नहीं आता है।
🙏🏻