...

1 views

मेरा भारत देश।


आजादी के मंच पर एक नारा लगाया।
हिंदुस्तान हमारा कहलाया।
क्रांतिकारी वीरों को मारा गया।
आज वो अमर है ये बताया ।
निकलती हुई बंदुको से लडना सिखाया।
उन्हीं का नाम भगतसिंह, राजगुरु ,सुखदेव कहलाया।

महापुरुष कि गाथाएं।
ऋषि मुनि का जप।
वेदों का शास्त्र।
ये हमें भारत देश ने सिखाया।

भारत एक स्वतंत्र देश कहलाया।
बुराई का नाश करके दशहरा मनाया।
दीपक की रोशनी से घर जगमगाया।
रंगोली से अपना घर सजाया।
राखी बांधकर रिश्तों का पाठ पढ़ाया।


भ्रष्टाचार को खत्म किया।
पैसों का नया रूप बनाया।
राष्ट्रगीत के अभिमान से तिरंगा लहराया।

राम ,लक्ष्मण ,कृष्ण कि कहानी सुनकर,
ये चक्र चलाया।
रामायण से सीख लेकर अपना अयोध्या बचाया।
गीता के ज्ञान से अपना देश आगे बढ़ाया।
अध्यात्म के पथ पर भी ऊंचा मेरा भारत कहलाया।

सावित्रीबाई फुले ने,स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार दिलाया।
स्त्रियों का सम्मान करना हमें भारत ने सिखाया।
वीर सावरकर ने देश के लिए बलिदान दिया।
खुद को जख्मी करके,भारत को बचाया।
ऐसा योद्धा अपने देश में पाया।
आज उसे स्वतंत्र भारत कहलाया।

इस देश का स्वाभिमान बढ़ाने के लिए ,उंचे पद पर जाना है।
अपने देश का नाम पुरे विश्व को सुनाना है।

मेरा भारत महान।
जय हिंद।