...

3 views

इंसान के रूप में भेड़िए
इंसान के रूप में भेड़िए छुपे है,
जो सिर्फ कभी कभी ही दिख पाते है।
पहले वे शराफत अपनाते है,
फिर हैवनो की तरह खा जाते है।

इनसे बच कर रहना है जरूरी,
वरना बन जाएंगे ये तुम्हारी मजबूरी।
इनसे फासला पहले ही कर लो,
दूरी ही पहले बना कर रख लो।

ये प्राणी बेदिल है,
इन्हें इंसानियत की कहा समझ है?
मेरी बातो को सुनना जरूरी है,
इनसे बस अपनी दूरी ही सही है।
© Mohit