...

31 views

कर्तव्य पथ
कर्तव्य पथ ही रण पथ है
आओ इसका आह्वान करो
रणभेरी देखो सजी हुई
चलो...तिलक लगा मंगलगान करो
कर्तव्य पथ ही रण पथ है…
सैनिक हो तुम्हें.. क्या सोचना?
कर्तव्य की पहचान करो
जो समय गया फ़िर ना आयेगा
अब ना तुम विश्राम करो
कर्तव्य पथ ही रण पथ है
आओ इसका आह्वान करो...
अब संशय नहीं बस समर्पण
कर दो अपना सब कुछ अर्पण
पथ करो अब प्रशस्त तुम
जागो अब प्रस्थान करो
कर्तव्य पथ ही रण पथ है
आओ इसका आह्वान करो...

© All Rights Reserved